Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में 04 गिरफ्तार, सोने व चॉदी के आभूषण बरामद

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
जनपद शाहजहॉपुर/ दिनांकः 13.12.2021 को थाना तिलहर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर रिंग रोड राईखेडा चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों को रोकने प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी गयी, जिसमें एक आरक्षी घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ कार्यवाही करते हुये 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी/लूट के सोने व चॉदी के आभूषण, 03 मोबाइल फोन, 01 चार पहिया वाहन, 02 अवैध तमंचा विभिन्न बोर, 04 जीवित, 01 खोखा कारतूस आदि बरामद हुये। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया ।
उल्लेखनीय है कि थाना तिलहर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी/लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना तिलहर पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद सोने चॉदी के आभूषण आदि उक्त चोरी/लूट की घटनाओं से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना तिलहर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1-हिमांशु निवासी मोहल्ला नई बस्ती रेती थाना आरसीएम जनपद शाहजहॉपुर।
2-अजय निवासी मोहल्ला नई बस्ती रेती कुम्हारों वाली गली थाना आरसीएम जनपद शाहजहॉपुर।
3-आकाश निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा थाना कोतवाली चौक जनपद शाहजहॉपुर।
4-विकास निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा थाना कोतवाली चौक जनपद शाहजहॉपुर।

Check Also

श्रावण के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद इंतजाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी। श्रावण माह 2026 के प्रथम दिवस पर बाबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES