Breaking News

14 जिलो के करीब 2.68 करोड मतदाता चुनेंगे 71 प्रत्याशी

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 दिसम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त डा0 चन्द्र भूषण कुमार ने निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी व सुचितापूर्ण ढंग से प्रदेश के आगामी विधानसभा निर्वाचन को संपन्न करायें। उन्होने कहा कि वोटर लिस्ट का सही, पारदर्शी होना अत्यंत आवश्यक है। कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। सी-विजिल ऐप का प्रचार प्रसार कराया जाये। उन्होंने कहा कि कम से कम 50 प्रतिशत बूथो पर वेबकास्टिंग करायी जाये। वुमेन मैनेज्ड पोलिंग स्टेशन बनाये जाये। अच्छे कार्य को हाईलाईट करें। उन्होने कहा कि निर्वाचन से जुडे सभी अधिकारी व कर्मचारी कोविड-19 डबल वैक्सीनेटेड हों, इसको सुनिश्चित किया जाये। चुनाव कराना एक स्पेस्लाईज्ड ऐक्टिविटी है।
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त डा0 चन्द्र भूषण कुमार ने आज कमिश्नरी सभागार में मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल के 14 जिलो के अंतर्गत आने वाली 71 विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने बताया कि आगामी दिनों में भारत निर्वाचन आयोग में भी सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया जायेगा।
उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि 27 अगस्त 1947 को आजादी के बाद पहली वोटर लिस्ट बनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व में 21 वर्ष आयु वोटर के लिए निर्धारित की गयी, जो कि अब 18 वर्ष है। सभी मतदान केन्द्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी (एएमएफ) आवश्यक रूप से हो, इसको सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जो भी मतदेय स्थल (बूथ) बनाये जाये वह भूतल पर ही हो। उन्होने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियो से कहा कि वह फार्म 6, 7 व 8 की सुपर चेकिंग भी आवश्यक रूप से करें। ईवीएम व वीवीपैट के संबंध में मतदाताओ को जागरूक किया जाये तथा इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाये। उन्होने कहा कि निर्वाचन से जुडे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड-19 डबल वैक्सीनेटेड हों, इसको सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि मा0 उच्चतम न्यायायल के निर्देश पर राजनीतिक दलों द्वारा ऐसा प्रत्याशी, जिसका पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा (क्रिमिनल एन्टीसिडेन्टस) हो, घोषित करने पर प्रारूप-सी-7 भरवायें और ऐसा प्रत्याशी चुनने का घोषणा पत्र भी लें।

Check Also

मुख्यमंत्री ने किया सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिला ‘प्लग एंड प्ले’ प्लेटफॉर्म

– जब आवश्यकता हो तभी डीजल व पेट्रोल लेने जाइए, लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES