Breaking News

मोदी और भाजपा नेताओं के लिए मंदिर मस्जिद भी एक इवेंट है- सुनील सिंह

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 दिसंबर। काशीवासियों का तो बाबा विश्वनाथ से अटूट नाता है, हम उनके हैं और वह हमारे आराध्य हैं। जनता जान गई है कि इनके हिंदुत्व के झूठे नारे से रोटी और रोजगार नहीं मिलने वाला है।
केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की सरकार ने पिछले वर्षों में काम किया होता तो अब मंदिर-मस्जिद की बात न करनी पड़ती।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावों में हिंदुत्व की राह पर प्रचार-प्रसार पर लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जनता को सतर्क रहने की जरूरत है, झूठे हिंदुत्व का प्रचार प्रसार से बचने की जरूरत है, यह वही भाजपा सरकार है जो धर्म पर हिंदू मुस्लिम लड़ाने का काम करती है। श्री सिंह ने कहा है कि आज काशी में फिर से एक बार मोदी और भाजपा नेताओं के लिए एक इवेंट है, इन्हें हर जगह प्रचार-प्रसार चाहिए। यह लोग किसी को भी अपने प्रचार-प्रसार का माध्यम बना सकते हैं। बाकी, हम काशीवासियों का तो बाबा विश्वनाथ से अटूट नाता है। हम उनके हैं और वह हमारे आराध्य हैं। इस बार का उत्तर प्रदेश का चुनाव बीजेपी के लिए एक बड़ी सीख साबित होने वाला है।

Check Also

फोटोग्राफी उपकरणों की अत्याधुनिक रेंज ने खींचा पेशेवरों का ध्यान, लखनऊ में सजा मिनी एक्सपो

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। फोटोग्राफी से जुड़े आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES