Breaking News

शिक्षक दिवस : उत्कृष्ट सेवा के लिए शिक्षक, प्रधानाचार्य हुए सम्मानित

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
रायबरेली 6 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर स्थानीय राजकीय इण्टर कालेज सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा माध्यमिक शिक्षा के उन्नयन के लिए चालीस शिक्षक व प्रधानचार्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि नयी शिक्षा नीति एवं गुणात्मक शिक्षा में अच्छी पहल करने से बच्चों का सर्वांगीण व उपादेय विकास होता है। आज मैं रायबरेली जिला ही नहीं प्रदेश के मेरिट में छात्रो की सफलता के लिए बधाई देता हूँ और नये शिक्षको को इनसे सीख लेकर कार्य करने का अनुरोध भी करता हूँ।
शिक्षक सम्मान समारोह में श्री राणा, एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज रत्नेश कुमार ने शैक्षिक उनयन में अर्हनिश योगदान करने वाले प्रधानाचार्य आदित्य मोहन सोनी (चांदाटीकर), डॉ० महेंद्र सिंह, डा0 राजेश यादव, सुन्दरीदेवी, स्मिता मिश्रा, रेखारानी, सुरेश चन्द्र मिश्रा, डा० विनोद त्रिपाठी, डा हरिश्चन्द्र सिंह, ओमप्रकाश शुक्ल, नरेन्द्र बहादुर सिंह, अजय सिंह चंदेल, बाल कृष्णा सिंह, दुर्गेशचन्द्र पांडे सहित चालीस शिक्षको व प्राधानचार्यो को सम्मानित किया गया।

Check Also

हर विधानसभा में होगा ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ का मंचन, मोदी की 25 साल की यात्रा दिखेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES