Breaking News

योगी सरकार में प्रशासन द्वारा बांदा में सैकड़ों जिन्दा गायों का दफन क्रूरता व अमानवीयता की हद है- प्रियंका गांधी

– प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के फर्जी गौ प्रेम की पूरे प्रदेश में पोल खुल चुकी है – अजय कुमार लल्लू
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 13 दिसंबर। यूपी के बांदा जिले में मिट्टी और भारी भरकम पत्थरों के नीचे जिन्दा गायों को दफन करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूछा है कि आपके शासन में बांदा में सैकड़ो जिन्दा गायों को दफना दिया। आपकी सरकार में गौशालाओं में गऊ माता कू्ररता व अमानवीयता का शिकार हैं। साथ ही प्रधानमंत्री से सवाल किया कि आज आप उत्तर प्रदेश में हैं क्या आप गौशालाओं की दुर्दशा पर उ0प्र0 सरकार से जवाबदेही मांगेंगे?
उक्त वक्तव्य देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि तथाकथित गौरक्षकों के राज में सैकड़ों की संख्या में गाय जिन्दा दफन की जा रहीं हैं। जेल से भी बदतर स्थिति गौशालाओं की हो गयी है। जिन्दा गोवंशों को कुत्ते नोच कर खा रहें हैं। जिन्दा दफन कर दिया जा रहा है। गाय हमारी माता है। करोड़ों देवी देवताओं का वास होता है। उस गौमाता की दुर्दशा अक्षम्य एवं निंदनीय है। इन ढोंगियों के लिए गौमाता केवल वोट बटोरने का साधन मात्र रह गयी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि केवल चुनाव के समय गाय की याद भाजपा को आती है बाकी दिनों में केवल अपने मित्रों की आय की चिंता सताती रहती है। गौ उद्धार का केवल एक ही उपाय है कि प्रदेश और देश से भाजपा की सफाई। जहां बांदा की घटना ने पूरे जनमानस को झकझोर कर रख दिया है वहीं उन्नाव में गौशालाओं में ठंड व भूख प्यास से तडपकर गायें दम तोड रहीं हैं। वही अयोध्या में जिला प्रशासन द्वारा श्रीराम गौशाला को फण्ड नहीं जारी करना गायों की दुर्दशा का कारण बन रहा है।
श्री लल्लू ने आगे कहा कि गौ हत्या के शक में मॉब लिंचिंग करवाने वाले भाजपाइयों बांदा, उन्नाव, अयोध्या तथा प्रदेश के अन्य जिलों में इस तरह से गायों की दुर्दशा पर कब बोलोगे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES