Breaking News

अजय राय पहुंचे पार्टी प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के घर, बोले- आवाज उठाने वालों को दबा रही सरकार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के आवास पहुंचकर उनके और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निषाद की माताजी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके सम्मान की लड़ाई में पूरी तरह साथ खड़ी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कुंवर सिंह निषाद को उनके ही घर में पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही जैसा माहौल बन गया है। सरकार से सवाल करने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को पुलिस के जरिए दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
अजय राय ने आरोप लगाया कि एक टीवी डिबेट के दौरान महंत राजू दास ने कुंवर सिंह निषाद और उनकी माताजी के प्रति कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की मांग करने वाले निषाद को ही पुलिस के माध्यम से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष और त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि कानून का राज तभी माना जाएगा, जब कानून सभी के लिए समान हो। किसी प्रभावशाली व्यक्ति को संरक्षण और पीड़ित की आवाज को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। अजय राय ने कहा कि महिलाओं और माताओं के सम्मान के साथ किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता।
कुंवर सिंह निषाद ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल उनके व्यक्तिगत सम्मान की नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की भी है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, विक्रम वाल्मीकि, अमित सिंह समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, सपा कार्यकर्ताओं ने महिला के खिलाफ दी शिकायत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES