Breaking News

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 में औद्योगिक परिदृश्य पर केंद्रित विशेष सत्र

वेब वार्ता ( न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 में राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें भविष्य की औद्योगिक दिशा, निवेश संभावनाएं और वैश्विक सहयोग पर व्यापक चर्चा होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 10 दिसंबर को जयपुर में होने वाले इस आयोजन में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ऊर्जा और खनन के साथ औद्योगिक विकास को केंद्र में रखा गया है। इस सत्र का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानी समुदाय की विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ उठाकर राज्य में नए अवसरों का विस्तार करना है।
“प्रवासी राजस्थानी समुदाय के सहयोग से औद्योगिक परिदृश्य में बदलाव” विषय पर आधारित सत्र में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे। इसमें हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार, वेलस्पन इंडिया की सीईओ दीपाली गोयनका, जेके सीमेंट के सीईओ माधव सिंघानिया, एयू बैंक के संस्थापक संजय अग्रवाल और बोरोसिल के चेयरमैन प्रदीप कुमार खेरुका अपने विचार साझा करेंगे।
राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता ने कहा कि इन हस्तियों की भागीदारी राजस्थान से उनके गहरे संबंध को दर्शाती है और उनका अनुभव राज्य के औद्योगिक विज़न को मजबूती देगा। सत्र में उभरते औद्योगिक ट्रेंड्स, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और सतत विकास की संभावनाओं पर विचार रखा जाएगा। प्रवासी राजस्थानी दिवस का उद्देश्य समुदाय के साथ दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत बनाना और राज्य के विकास में नई ऊर्जा का संचार करना है।

Check Also

राम मंदिर में दान की गई पांच करोड़ की स्वर्णमंडित रामचरितमानस पर उठे सवाल, पूर्व आईएएस के दावे से बढ़ी जांच की चर्चा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे के रखरखाव और सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES