Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में लूट के सोने के आभूषण सहित एक गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा षनिवार को रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त भीम घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट के सोने के आभूषण, लूट का मोबाइल फोन, चोरी की 01 मोटर साइकिल, 01 अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुए। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त भीम शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानो में लूट, चोरी आदि के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद आभूषण, मोबाइल, मोटर साइकिल लूट की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना साहिबाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
      गिरफ्तार अभियुक्त: भीम निवासी डी ब्लॉक राजीव कॉलोनी मोहन नगर साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद।

Check Also

238 शीशी कोडीन सिरप और 500 नशीली टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली पुलिस ने तेलौरा बाजार में कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *