Breaking News

चोरी के चाँदी के आभूषण, मोबाइल फोन व नकदी बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बरेली। थाना शाही पुलिस टीम द्वारा षनिवार को बीथम नोगवा जाने वाले मार्ग से राकेश निवासी ग्राम बीथम नौगवां थाना शाही जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया। राकेष के कब्जे से चोरी के 40 हजार 240 रूपये नगद, चोरी के चाँदी के आभूषण व मोबाइल फोन आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.08.2024 को थाना शाही क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना शाही पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपया, आभूषण चोरी की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना शाही पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

स्कूल जाने के बजाय प्रेमी के घर पहुंचीं 11वीं की दो छात्राएं, लगाया फंदा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सहारनपुर। सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र से सामने आई दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES