Breaking News

सपाई हुए कई नेता

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के समक्ष रायबरेली के कई प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक हरचंदपुर राहुल लोधी तथा जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में जीतेन्द्र सिंह जीतू पूर्व ब्लाक प्रमुख सतांव, मुकीम अहमद पूर्व ब्लाक प्रमुख, सारजन चैधरी पूर्व जिला पंचायत, राम कुमार पाल पूर्व प्रधान अरौरा खुर्द, रामेन्द्र सिंह राठौर पूर्व प्रधान, तेज नाथ सिंह पूर्व प्रधान, लक्ष्मी शंकर अवस्थी पूर्व प्रधान, अनूप कुमार पासी पूर्व प्रधान, प्रकाश लोधी ग्राम प्रधान गोझरी, राज कुमार लोधी क्षेत्र पंचायत सदस्य, राम निहोरे पासवान क्षेत्र पंचायत सदस्य, राम कुमार पाल क्षेत्र पंचायत सदस्य, श्याम बाबू पासवान क्षेत्र पंचायत सदस्य, अवधराज सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक, श्याम लाल लोधी प्रधान खुशरूपुर, अमित सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, दीपेन्द्र सिंह दीपू सामाजिक कार्यकर्ता, लालजी सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, सीतेश सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, बबलू पासवान ग्राम प्रधान गौरी सतांव, लोधेश्वर मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता आदि प्रमुख हैं।

Check Also

ग्रीन रन : 1500 प्रतिभागियों की दौड़

– दौड़ में 172 जोड़े भी हुए शामिल वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ कमल वर्मा लखनऊ। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES