Breaking News

आयुश छात्रों ने पुरानी प्रणाली से परीक्षा कराने के लिए ज्ञापन दिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। आयुश छात्रों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सम्बोधित ज्ञापन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी को ज्ञापन सौंपा।
आयुष छात्रों ने ज्ञापन में अखिलेश यादव से उनके बैच की परीक्षा पुरानी प्रणाली से कराने के लिए मदद मांगी। छात्रों ने कहा कि सम्पूर्ण भारत वर्ष के आयुष छात्र राष्ट्रीय निकास परीक्षा को लेकर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। उनके मानसिक तनाव का मुख्य कारण एनसीआईएसएम व एनसीएच द्वारा अचानक से राष्ट्रीय निकास परीक्षा को लागू करना, छात्रों के मानसिक अवसाद की दूसरी वजह यह थी कि उनके नामांकन के समय ऐसी किसी भी परीक्षा के विषय में छात्रों को सूचित नहीं किया गया। बाद एक एक्जिट एक्जाम लाना कहीं से छात्रों को न्याय संगत प्रतीत नहीं हो रहा है।
ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ0 गौरव यादव, डॉ0 निहाल अहमद, डॉ0 आरिफ, डॉ0 आमिर, डॉ0 दानिश, डॉ0 कासिफ, डॉ0 आलोक सिंह, डॉ0 सत्यम वर्मा शामिल रहे।

Check Also

राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय में धूमधाम से मना अनिल दुबे का जन्मदिन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES