Breaking News

उप मुख्यमंत्री ने गांधी व शास्त्री जयन्ती पर देशवासियो को दी शुभकामनाएं

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में श्री मौर्य ने कहा है कि गांधी जी के विचार और उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके जीवन दर्शन व सुकृत्यों से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए, बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए। गांधी जी का पूरा जीवन ही एक संदेश है। वह आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं ।उनकी हर बात, हर काम प्रेरणा का संदेश है। वह संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत बने हुये हैं। बापू के आदर्श हमे समृद्ध भारत बनाने का मार्ग दर्शन करते रहेंगे। उन्होने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाया। वह सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने कहा कि गांधी जी महान सोच वाले साधारण व्यक्ति थे। श्री मौर्य ने कहा है कि हम सब लोग पुनःसंकल्प ले-कि गांधी जी के बताये हुये मार्ग का अनुसरण करते हुये राष्ट्र के कल्याण व प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेगे और गांधी जी के रास्ते पर अनुगमन करते हुये मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में कहा कि जय जवान -जय किसान का नारा देकर देश के जवानों और किसानों का सम्मान को बढ़ाया ।उनका सादगी भरा जीवन हम सबके लिए आज भी अपनी अनुकरणीय है।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES