Breaking News

केजीएमयू में 115वां फिजियोलॉजी दिवस, उत्कृष्ट छात्रों और पूर्व शिक्षकों का सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के फिजियोलॉजी विभाग एवं फिजियोलॉजी सोसाइटी की ओर से शनिवार को 115वां वार्षिक स्थापना दिवस एवं प्रो. आरसी शुक्ला स्मारक व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘अंडरस्टैंडिंग बीइंग फ्यूचर रेडी : (T) ओर (r) ओर व्हाट?’ रहा। मुख्य व्याख्यान आर्मी हॉस्पिटल आरएंडआर, दिल्ली कैंट की प्रोफेसर कर्नल डॉ. करुणा दत्ता ने दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन की विभिन्न शैलियों की जानकारी देते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के तरीके बताए।
फिजियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. श्रद्धा सिंह ने अतिथियों और गणमान्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने विभाग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बीते एक वर्ष में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान विभाग की ओर से तैयार कार्यक्रमों की स्मारिका भी जारी की गई।
अधिष्ठाता पैरामेडिकल प्रो. केके सिंह की उपस्थिति में पैरामेडिकल छात्रों के लिए प्रयोगात्मक मैनुअल का विमोचन किया गया। समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ एमडी थीसिस-2025 के लिए डॉ. शेफाली शर्मा को प्रो. जीएस टंडन पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ पीजी छात्र-2025 का प्रो. एसके सिंह पुरस्कार डॉ. ईशा आतम को मिला।
इसके अलावा एमबीबीएस और बीडीएस 2025 बैच के छात्रों को बसंतोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वार्षिक सेमिनार प्रस्तुति और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। समारोह में विभाग के पूर्व शिक्षकों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में अध्ययन, शोध और निरंतर सीखने के प्रति उत्साह बढ़ाने का संदेश दिया।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES