Breaking News

आरजीआईपीटी में नवागंतुक छात्रों का ओरिएंटेशन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ/अमेठी/जायस। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवागंतुक छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, ऊर्जा, सरकार और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई।
आरजीआईपीटी के निदेशक प्रो. हरीश हिरानी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ नई सोच, विषय की गहरी समझ और जिम्मेदार नेतृत्व सफलता के लिए जरूरी है। शासी मंडल के अध्यक्ष प्रो. एबी पंडित ने छात्रों से संस्थान में उपलब्ध शिक्षा, शोध और व्यावसायिक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने छात्रों को निरंतर सीखने के साथ शोध और नवाचार को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने नैतिक मूल्यों को जीवन और करियर का महत्वपूर्ण आधार बताया। एनआरएल के निदेशक-तकनीकी गिरीश कुमार बोरा ने ऊर्जा और पेट्रोलियम क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए तकनीकी ज्ञान और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया।
एमओपीएनजी के एडीजी डॉ. कौस्तव नाग ने देश के विकास में ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। नैसकॉम के निदेशक नवरत्न कटारिया ने छात्रों को नवाचार, उद्यमिता और तकनीक के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को पहचानने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद एलुमनाई इंटरैक्शन सत्र आयोजित हुआ। इसमें संस्थान के पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नवागंतुकों को करियर संबंधी सुझाव दिए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Check Also

भारतीय ज्ञान प्रणाली से दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर मंथन, राष्ट्रीय सम्मेलन में समावेशी शिक्षा पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान और वैभव प्रकाश विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES