Breaking News

विशाल काफिले के साथ आगरा के लिए रवाना हुए शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी इंo हरिकिशोर तिवारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
इटावा। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी इंo हरिकिशोर तिवारी नामांकन के लिए शनिवार को इटावा से आगरा के लिए रवाना हुए। नामांकन यात्रा में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों का विशाल काफिला शामिल रहा। काफिले के साथ आगरा की ओर रवाना हुए तिवारी का समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।
इं० मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इंo हरिकिशोर तिवारी के आगरा रवाना होने के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, समर्थक और सहयोगी मौजूद रहे। काफिले में शामिल लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाए और आगामी निर्वाचन को लेकर अपनी सक्रियता दिखाई। यात्रा के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल नजर आया। नामांकन के लिए आगरा रवाना होने से पहले तिवारी ने समर्थकों और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखने की बात कही।

Check Also

राप्ती-सरयू खतरे के निशान से ऊपर, 46 गांव बाढ़ से घिरे; 69 नावें लगाईं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार गोरखपुर। जिले में राप्ती और सरयू नदियों के उफान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES