Breaking News

यूपी दिवस के आयोजन की तैयारियों का जिलाधिकारी द्वारा जायजा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। अवध शिल्पग्राम में आगामी 24 जनवरी को यूपी दिवस के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के दृष्टिगत जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंच कर व्यवस्थाओं को देखा।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में 75 व्क्व्च् के स्टाल, 22 डूडा के स्टाल और 12 ग्राम्य विकास विभाग के स्टाल उत्तर प्रदेश के प्रमुख वस्तुओं को प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम में शिल्प मेला, व्यंजन मेला एवं विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विरासत व विकास प्रदर्शनियों का अवलोकन कराया जाएगा। साथ ही प्रदेश की जनजातीय कलाओं का सांस्कृतिक प्रदर्शन भी कराया जाएगा। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की सभी आयोजन आकर्षक और भव्य होने चाहिए और लगने वाले स्टालों को आकर्षक रूप से डेकोरेट किया जाए।
यूपी दिवस के आयोजन के दृष्टिगत 24 जनवरी से 26 जनवरी 2025 तक आमजनों की सुविधा हेतु जनपद के 8 विभिन्न रूटों से अवध शिल्पग्रामध्कार्यक्रम स्थल हेतु निःशुल्क सिटी बस का संचालन कराया जाएगा। इस कार्य हेतु जनपद के 8 रूटों से कुल 34 सिटी बसों का संचालन निःशुल्क कराया जाएगा।
उक्त निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त श्रललित सिंह, उप जिलाधिकारी सरोजनी नगर डॉ सचिन वर्मा, आवास विकास, लखनऊ विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES