Breaking News

पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज, जनसमस्याओं को शासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका: केशव मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ/गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को बोधगया, गया (बिहार) में आयोजित इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के 132वें राष्ट्रीय परिषद सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने देशभर से पहुंचे पत्रकारों और पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को शासन और व्यवस्था तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। जनसमस्याओं, जनभावनाओं और जनहित से जुड़े विषयों को व्यापक मंच देने में पत्रकारों की भूमिका अहम है। उन्होंने आईएफडब्ल्यूजे के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव को याद करते हुए कहा कि वह पत्रकारों की बुलंद आवाज थे। भारतीय पुलिस सेवा में चयन के बाद भी उन्होंने अफसर की कुर्सी के बजाय पत्रकार की कलम को चुना। उप मुख्यमंत्री ने उनकी स्मृतियों को नमन किया।
केशव मौर्य ने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के विस्तार से समाचारों का प्रसार तेजी से हुआ है। ऐसे में तथ्यपरक और विश्वसनीय सूचनाओं का महत्व और बढ़ गया है। पत्रकारों को सत्यता, तथ्य और जनहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का आह्वान किया।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *