Breaking News

यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार, अजय त्रिवेदी बने प्रदेश महामंत्री

– रोहित महेश्वरी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शनिवार को राजधानी में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार एवं आज समाज के ब्यूरो प्रमुख अजय त्रिवेदी को प्रदेश महामंत्री नामित किया। वरिष्ठ पत्रकार रोहित महेश्वरी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार दिवाकर और आशीष बाजपेई को प्रदेश कमेटी में संयुक्त सचिव बनाया गया है। नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने कहा कि संगठन का विस्तार लगातार किया जा रहा है। प्रदेश के 45 जिलों में संगठन की इकाइयां गठित हो चुकी हैं और जल्द ही शेष जिलों में भी इकाइयों का गठन पूरा कर लिया जाएगा।
आईएफडब्ल्यूजे के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने बताया कि अगले माह प्रस्तावित राज्य सम्मेलन में नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों का अनुमोदन आमसभा से कराया जाएगा।
बैठक में यूपीडब्लूजेयू के वरिष्ठ प्रदेश सचिव उत्कर्ष सिन्हा, सचिव प्रभप्रीत सिंह, प्रकाशन सचिव वीरेंद्र सिंह, प्रचार सचिव आशीष अवस्थी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष एंथोनी सिंह समेत वरिष्ठ पत्रकार अशोक त्रिपाठी, मुकुल मिश्रा, अमित मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

सभी श्रमजीवी पत्रकारों के लिए समान सुविधाओं की मांग

– महोबा में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का सम्मेलन वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES