Breaking News

आशीष रस्तोगी बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने दी बधाई

– आशीष रस्तोगी का मनोनयन दीपावली पर राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच को खुशियों भरा तोहफा : मणि लाल वर्मा
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
सीतापुर/लखनऊ। भाजपा के अनुषांगिक संगठन पिछड़ा वर्ग मोर्चा में हरगांव के समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष रस्तोगी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष प्रजापति ने उनका मनोनयन किया है। मनोनयन की खबर मिलते ही हरगांव क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
आशीष रस्तोगी के मनोनयन पर क्षेत्रीय विधायक एवं कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने आशीष रस्तोगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ल, मंडल महामंत्री संजय दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता, सिधौली विधायक मनीष रावत, हरगांव नगर पंचायत के मनोनीत सभासद सुनील त्रिपाठी बल्लू और भाजपा के जिला प्रतिनिधि संजय जायसवाल समेत कई लोगों ने आशीष रस्तोगी को बधाई दी। क्षेत्रीय लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके मनोनयन से पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मजबूती मिलेगी और संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
आशीष रस्तोगी के मनोनयन पर राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच में खुशियां फ़ैल गयी । आशीष रस्तोगी राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच की उत्तर प्रदेश इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह कर समाज की सेवा कर रहे है। संगठन के संस्थापक अजय कुमार स्वर्णकार, अध्यक्ष मणि लाल वर्मा, वरि उपाध्यक्ष एडवो संजय वर्मा, का महासचिव राम आधार सोनी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार सोनी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि मोहन वर्मा, प्रदेश महासचिव मोहन वर्मा सचिव ठाकुर सोनी सहित सभी राष्ट्रीय, प्रादेशिक, जिला एवं नगरीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लाल वर्मा ने बधाई दी है और आशीष रस्तोगी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Check Also

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी राहत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार नई दिल्ली। दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *