Breaking News

परीक्षा के दौरान ही व्हाट्सएप पर वायरल हुआ एकेटीयू का पेपर, जांच शुरू

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में बीटेक छठे सेमेस्टर की परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा के दौरान ही प्रश्नपत्र व्हाट्सएप ग्रुप पर पहुंच गया, जिससे परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आ गया और तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। इस घटना के बाद संबंधित परीक्षा केंद्रों की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के तहत कई परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही जिन केंद्रों से पेपर लीक होने की आशंका है, वहां के कंप्यूटर सिस्टम को सील कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह के डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो सके।
अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना से परीक्षार्थियों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई छात्र-छात्राओं ने परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए विश्वविद्यालय से पारदर्शी कार्रवाई की मांग की है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Check Also

रालोद कार्यकर्ता बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *