Breaking News

ओटी में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, डॉक्टर को भेजा जेल, अस्पताल सील, लाइसेंस रद्द

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी के बख्शी का तालाब क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में 12वीं की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर के अंदर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के हस्तक्षेप के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बख्शी का तालाब के इंदौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल को सील कर दिया। साथ ही आरोपी डॉक्टर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित छात्रा और उसके परिवार के साथ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग को चिकित्सक का लाइसेंस तत्काल निलंबित करने और डिग्री जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अस्पताल के स्टाफ और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Check Also

रालोद कार्यकर्ता बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *