Breaking News

मुख्यमंत्री ने देवरिया में हुई घटना पर किया गहरा दुःख व्यक्त, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद देवरिया में हुई घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे घटना की मॉनिटरिंग, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से ले रहे पल पल की जानकारी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए है।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES