Breaking News

पत्नी और तीन बच्चों की गोली मार कर हत्या कर पति फरार, मिली लाश

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी। वाराणसी के भदैनी इलाके में एक युवक ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़ कर भागा हुआ है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर जांच किया है।
बताया जाता है कि भदैनी स्थित पॉवर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी नीतू, बेटी गौरांगी और बेटों नवनेंद्र व सुबेंद्र के साथ रहता था। मंगलवार को पड़ोसियों ने राजेंद्र के घर का दरवाजा खुला नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और राजेंद्र के घर गई तो नीतू अपने तीनों बच्चों के साथ खून से लथपथ मृत पड़ी थी। वहीं, राजेंद्र घर से गायब था। जानकारी में आया कि राजेंद्र किसी तांत्रिक के संपर्क में था। तांत्रिक का कहना था कि उसकी प्रगति की राह में उसकी पत्नी और बच्चे बाधक हैं। इसी वजह से राजेंद्र ने पत्नी और बच्चों की हत्या की है। पुलिस ने राजेंद्र के साथ ही तांत्रिक की भी तलाश शुरू कर दी है।
लोगों ने बताया कि राजेंद्र हत्या के मामलों में पहले भी जेल में रह चुका है। उसके मकान में तकरीबन 20 किरायेदार रहते हैं। वह देसी शराब ठेका का संचालक भी है। दूसरी तरफ, पुलिस और जानकारी इकट्ठा करने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि 20 वर्ष पहले भी आरोपी राजेंद्र गार्ड के साथ कई हत्याएं कर चुका है। यह उसकी दूसरी पत्नी थी।
अभी पुलिस पत्नी और बच्चों की हत्यारे की तलाष कर रही थी कि रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में राजेंद्र गुप्ता के शव मिलने की सूचना मिलने लगी। राजेंद्र गुप्ता की लाश मीरापुर लठिया स्थित अर्धनिर्मित एक मकान में मिला है। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। वह यहां कैसे आया, इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES