Breaking News

12 लाख के चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
चित्रकूट। थाना कोतवाली कर्वी व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 1 सितम्बर को सूचना के आधार पर ग्राम बिहारा के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से लगभग 12 लाख रूपये कीमत के चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, चोरी के 07 हजार 200 रूपये नगद, 01 अवैध तमंचा मय जीवित कारतूस, घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23/ 24.08.2024 को थाना कोतवाली कर्वी क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली कर्वी पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण, रूपया चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त मनीष के विरूद्ध जनपद चित्रकूट व मध्यप्रदेश प्रान्त के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 25 अभियोग एवं अभियुक्त सोनू उर्फ पुष्पेन्द्र के विरूद्ध जनपद चित्रकूट व मध्यप्रदेश प्रान्त के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 05 अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त: मनीष निवासी सिरमौर थाना सिरमौर व सोनू उर्फ पुष्पेन्द्र निवासी सेमरिया थाना सेमरिया जनपद रीवा मध्यप्रदेश।

Check Also

समान अवसर और सम्मान से ही बनेगा समरस समाज: जयंत चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES