Breaking News

हजारों की नगदी के साथ चोरी के स्वर्णाभूूषण बरामद, तीन गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
हरदोई। थाना पिहानी थाना मझिला व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रविवार को 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जेध्निशादेही से चोरी के 45 हजार 450 रूपये नगद, चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित कारतूस, 02 चार पहिया वाहन आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त राधामोहन शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद सीतापुर, खीरी, बरेली के विभिन्न थानो में चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 11 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपया, आभूषण चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना पिहानी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियक्त: जनपद सीतापुर के धर्मेन्द्र निवासी उधवापुर थाना कोतवाली देहात, राधामोहन निवासी बडागांव बाजार थाना महोली व अरूण निवासी उधवापुर थाना कोतवाली देहात।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES