Breaking News

चोरी के आभूूषणों के साथ एक गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
चन्दौली। थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर रेवसा रिंग रोड रेलवे अण्डरपास के पास से रविवार को अभियुक्त सोनू निवासी सोनकर बस्ती दामोदर दास पोखरा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया एवं 02 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशादेही से चोरी के आभूषण आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.08.2024 को थाना अलीनगर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना अलीनगर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद आभूषण चोरी की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना अलीनगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

गियर बाक्स के नीचे सीक्रेट बॉक्स में छिपा था 3.92 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चंदौली। चंदौली में पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES