Breaking News

जनता से हो रही टैक्स की लूट को लेकर लोकदल करेगा आंदोलन – चैधरी सुनील सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। आम आदमी पर लगने वाले टैक्स (नगर निगम टैक्स, वाटर टैक्स, शिक्षा पर लगने वाला टैक्स) को लेकर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह ने प्रतिक्रिया दी है कि टैक्स की मार से आम आदमी का हाल बुरा है। आजाद भारत में अनाज, कफन पर भी टैक्स लगने लगा है सरकार आम आदमी से एक एक रुपया छीनना चाह रही है। सरकार मल्टीपल टैक्स ले रही है।
चैधरी सुनील ने कहा कि देश की आम जनता को इस टैक्स से राहत क्यों नहीं दी जा रही है? टैक्स देते देते जनता का हाल बुरा हो गया है। एक आम आदमी एक ही वस्तु पर कई बार टैक्स देता है। उदाहरण के तौर पर जब पैसा कमाते हैं तो सरकार को टैक्स देते हैं। इसी कमाई से गाड़ी खरीदते हैं तो गाड़ी पर जीएसटी देते हैं, जब गाड़ी खरीदते हैं तो सरकार रोड टैक्स वसूलती है, फिर रोड डेवलपमेंट सेस वसूलती है। इसके अलावा सरकार मोटर इंश्योरेंस पर भी जीएसटी लेती है। इसके बाद पेट्रोल और डीजल भरवाने पर भी सेस लेती है और फिर जब गाड़ी सड़क पर चलाएंगे तो टोल टैक्स वसूलती है। आज आम आदमी के लिए सबसे बड़ी समस्या टोल टैक्स बनती जा रही है। मंत्रियों और सांसदों को टैक्स नहीं देना होता है, लेकिन आम आदमी से हर जगह टैक्स लिया जा रहा है। यदि टैक्स पर लगाम नहीं लगाई गई तो लोकदल टैक्स को लेकर असहयोग आंदोलन करने पर विवश होगा।

Check Also

मनरेगा में महिलाओं ने पकड़ी रफ्तार, 45% हुई भागीदारी: केशव प्रसाद मौर्या

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES