Breaking News

वाराणसी जंक्शन पर चार करोड़ का सोने का ज़ेवर पकड़ा गया, पटना जा रहा था माल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी। दुर्गापूजा और अन्य त्योहारों को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने सोमवार को एक युवक के पास से भारी मात्रा में सोने के जेवर बरामद किया। सोने की कीमत लगभग 4 करोड़ आठ लाख तीन हजार छह सौ 72 रुपये बताई जा रही है। वाराणसी जंक्शन सोना और हवाला के रूपयों की तस्करी का एक केंद्र बन चुका है। आए दिन दुर्गापूजा और अन्य त्योहारों को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने हवाला के रूपयों और सोने की बरामद की होती रहती है।
ज्ञात हो कि सुरक्षा कारणों से वाराणसी जंक्शन पर दुर्गापूजा और अन्य त्योहारों को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने एक संदिग्ध युवक से पूछताछ की। असंतुष्ट जवाब मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में युवक ने बैग में सोने के आभूषण होने की बात कबूल की। तलाशी के दौरान बैग से अलग-अलग पॉलिथीन में बंद भारी मा़त्रा में सोने से बने गहने मिलें। सूचना पाकर इनकम टैक्स की टीम भी पहुंच गई।
युवक ने बताया कि वह राजकोट से सोने के आभूषण बनवाकर पटना जा रहा था। यह जेवर राजकोट से लेकर पटना में अलग-अलग दुकानदारों को देना था, उसके पास मिले कागजात की जांच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कर रहा है। युवक के पास एक जीपीएस भी मिला है। हिरासत में लिए गए युवक के पास से सोने से संबंधित दो अलग-अलग बिल भी मिले।
क्षेत्राधिकारी, जीआरपी वाराणसी ने बताया कि आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। इतनी बड़ी मात्रा में सोना/ जेवर लेकर सफर करना असुरक्षित है। हिरासत में लिए गए युवक से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पूछताछ कर रहा है।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES