Breaking News

सी.एम.एस. छात्र ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में दर्ज कराया नाम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 दिसंबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्र हसन असकरी ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ में अपना नाम दर्ज कराकर विश्व पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। हसन ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि फुटबाल को अपने घुटनों पर सबसे लम्बे समय तक स्थिर रखकर हासिल की है, जिसके लिए अत्यन्त धैर्य, सहनशीलता, एकाग्रचित व दृढ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। हसन ने 6 मिनट एवं 16.98 सेकेण्ड तक घुटनों पर फुटबाल को स्थिर रखकर ‘गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर’ का खिताब अपने नाम किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी, सी.एम.एस. राजाजीपुरम की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने विद्यालय के छात्र की इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES