Breaking News

राज्यपाल ने जिला कारागार में महिलाओं को शॉल एवं कम्बल वितरित किए

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कानपुर 29 दिसंबर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज कानपुर भ्रमण के दौरान जिला कारागार, कानपुर नगर में न्यायिक अभिरक्षण में रह रही 122 महिलाओं को शॉल एवं कम्बल वितरित किए। उन्होंने प्रत्येक महिला को 1 शॉल तथा 1 कम्बल प्रदान किया तथा महिलाओं के साथ रह रहे उनके सात बच्चों को भी गर्म कपड़ों के तीन सेट, खिलौनों के सेट, पठन-पाठन सामग्री और फल-मिष्ठान वितरित किया।
     राज्यपाल ने कारागार में रह रही महिलाओं के कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए राजभवन की ओर से 5 कम्प्यूटर सेट, कुर्सी एवं टेबल के साथ उपलब्ध कराए। उन्होंने बंदी महिलाओं के कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु करागार में बनाए गए “महिला बंदी हेतु पुनर्वास कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रयोगशाला” का फीता काटकर उद्घाटन किया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर इन महिलाओं को अपराध से विमुख होने तथा स्व-विकास और सद्वृत्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जेल में बंद महिलाओं के साथ रह रहे उनके अबोध बच्चों की उचित शिक्षा व्यवस्था के लिए राज्यपाल ने विशेष आग्रह व्यक्त किया और जेल प्रशासन से इस दिशा में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES