Breaking News

गाँवों से जुड़े स्वरोजगार प्रारम्भ करें बालिकाएं -श्रीमती आनंदीबेन पटेल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कानपुर 29 दिसंबर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 36वें दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दीक्षान्त समारोह का दिन विद्यार्थियों के जीवन में एक महत्वपूर्ण चरण पूर्ण होने का प्रतीक है जिसके लिए सभी विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत की है।
     अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान में पूरे विश्व में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को प्रमुखता दी जा रही है। उद्यमिता विकास की चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा ई0डी0आई0आइ0, गुजरात के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग भी हस्ताक्षरित किया गया है।
राज्यपाल ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले 56 विद्यार्थियों को 86 पदक प्रदान किये। कुल 2 लाख 35 हजार 256 छात्र-छात्राओ को उपाधियां प्रदान की गयी, जिसमें 01 लाख 26 हजार 895 छात्राओं ने उपाधियां प्राप्त की हैं। राज्यपाल जी ने दीक्षांत समारोह में पदक उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे कैरियर में आगे बढ़ने के लिए लगातार खुद में सुधार लाते हुए बेस्ट की ओर बढ़ें। समारोह में उन्होंने राज्यसभा सांसद डॉ0 सुधांशु त्रिवेदी को डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक ने समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षण, शोध एवं प्रसार कार्यों के नवाचारो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह के मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा सांसद डॉ0 सुधांशु त्रिवेदी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार, कार्य परिषद एवं विद्या परिषद के सदस्यगण, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Check Also

10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, कार सहित दो गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार रायबरेली। थाना हरचंदपुर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES