Breaking News

नदियों की सफाई, स्मार्टसिटी योजना और जलभराव को लेकर अखिलेश ने सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार 

लखनऊ। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गये है। हर विभाग के हर कार्य में भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार ने जनता को जल जीवन मिशन, नदियों की सफाई और अन्य योजनाओं के नाम पर धोखा दिया है। इन योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट हुई है। बारिश आते ही भाजपा स्मार्टसिटी योजना की पोल खुल गयी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव बरसात के मौसम में फैली अव्यवस्था देख कर बोल रहे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर, आगरा, वाराणसी, अयोध्या, अलीगढ़ समेत कई नगरों और शहरों में जगह-जगह जल भराव हैं सड़कें उखड़ गयी है, नाले जाम है। मोहल्लों और गलियों में पानी भर जाता है। भाजपा की दिल्ली, लखनऊ की डबल इंजन सरकार और महानगरों के नगर निगम मिलाकर ट्रिपल इंजन की सरकार फेल हो गयी है। पिछले नौ साल में भाजपा सरकार एक भी सिटी को स्मार्ट नहीं बना पायी है। सड़कें जगह-जगह खोद दी गयी हैं। इसी तरह से जल जीवन मिशन योजना भ्रष्टाचार के नए रिकार्ड बना रही है। इस योजना के तहत बनी पानी की टंकियां भाजपा के भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पा रही हैं। हर महीने किसी न किसी जिले में पानी की टंकियां ढह रही है।
श्री यादव ने कहा है कि मां गंगा की सफाई नहीं हुई। नमामि गंगे परियोजना के लिए आवंटित हजारों करोड़ का बजट साफ हो गया लेकिन गंगा नदी साफ नहीं हुई, स्थिति जस की तस है।

Check Also

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियाद, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES