Breaking News

अखिलेश यादव से मिली अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता, बोली- एफआईआर वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ/ अयोध्या। अयोध्या गैंगरेप की पीड़िता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनसे न्याय की मांग की। पीड़िता की अखिलेश से मुलाकात सपा नेता पवन पांडेय ने करवाई थी।
अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के विभिन्न होटलों में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई युवती ने बुधवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई और भाजपा से जुड़े होने के कारण आरोपियों पर ठोस कार्रवाई न होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने पीड़िता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़िता ने बताया कि उस पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
रौनाही थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली एक युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। युवती से 16 से 25 अगस्त तक आठ लोगों पर अलग-अलग तिथियों में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दो सितंबर को कैंट पुलिस ने केस दर्ज करके पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
बताते चलें कि एक दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पीड़िता से मुलाकात करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। बुधवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन और एमएलसी लीलावती कुशवाहा के साथ पीड़िता लखनऊ सपा कार्यालय पहुंची और बंद कमरे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
पीड़िता ने उन्हें बताया कि आरोपी भाजपा से जुड़े हैं। कई आरोपियों के परिजन भाजपा की राजनीति करते हैं। उनके दबाव में आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है और उसे अपेक्षित न्याय नहीं मिल पा रहा है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़िता की हर तरह से मदद का आश्वासन दिया है।

Check Also

राजस्व वसूली तेज करने और अवैध शराब पर सख्ती के निर्देश, 10 जिलों के आबकारी अधिकारियों से स्पष्टीकरण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES