Breaking News

हुसैनाबाद म्यूजियम में दिखेगी लखनऊ की कला और संस्कृति की झलक, भूल-भुलैया की तर्ज पर डिजाइन इंटरैक्टिव मेज गेम का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक: डाॅ0 रोशन जैकब

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा हुसैनाबाद में निर्मित किये जा रहे म्यूजियम में एक ओर लखनऊ की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ इमामबाड़े की भूल-भुलैया की तर्ज पर डिजाइन किया गया इंटरैक्टिव मेज गेम पर्यटकों को आकर्षित करेगा। मण्डलायुक्त डाॅ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में बुधवार को पारिजात सभागार में आयोजित बैठक में म्यूजियम के कार्यों का प्रेजेन्टेशन किया गया।
मण्डलायुक्त ने बैठक में निर्देश दिये कि म्यूजियम में बनाये जा रहे टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर का स्क्रिप्ट दक्ष संस्था से तैयार कराया जाए। जिससे म्यूजियम में आने वाले पर्यटक उत्तर प्रदेश व राजधानी के गौरवशाली इतिहास व संस्कृति से आसानी से रुबरु हो सकें। इसके अलावा म्यूजियम के अंदर बैकग्राउंड कलर व आर्टिस्टिक वर्क आदि कार्यों में लखनऊ की विरासत और नफासत की झलक दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर में प्रदेश और शहर के प्रसिद्ध स्मारकों का सम्पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित कराया जाए। इसके अलावा लखनऊ के व्यंजन, चिकनकारी, आर्ट एंड क्राफ्ट, साहित्य व आर्किटेक्चर आदि का उल्लेख जरूर हो।
इसी तरह शहर के प्रमुख बाजारों को गूगल लोकेशन के साथ दर्शाया जाए, जिससे कि पर्यटक अपनी इच्छानुसार बाजार में जाकर खरीददारी कर सकें। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर में ई-फ्लिप बुक स्थापित की जाएगी। जिसके माध्यम से लोग सभी प्रसिद्ध स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा इमामबाड़ा की भूल-भुलैया के रास्तों की तर्ज पर डिजिटल इंटरैक्टिव मेज गेम डिजाइन कराया गया है। जिसका संचालन म्यूजियम में किया जाएगा, जोकि पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनेगा। बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव, मुख्य नगर नियोजक के0के0 गौतम, मुख्य अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी, आर्किटेक्ट व कंसल्टेंट उपस्थित रहे।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *