Breaking News

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया हिंदी दिवस

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 07 अक्टूबर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मुंबई स्थित वाई.बी. चव्हाण सभागार, नरीमन पाइंट में हिंदी दिवस मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। ए. मणिमेखलै, बैंक की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संजय रुद्र एवं कार्यपालक निदेशक तथा चंद्र मोहन मिनोचा, मुख्य महाप्रबंधक इस समारोह में मुख्य अतिथि रहे। बैंक की कार्टून पुस्तक झटपट लोन’, क्षेत्रीय भाषा व्यवहारिक भाषा ज्ञान पुस्तिकाओं की शृंखला में तेलुगु, बांग्ला तथा मलयालम की पुस्तिकाओं तथा विभिन्न विभागों के संदर्भ साहित्य का विमोचन भी किया गया। गिरीश जोशी, महाप्रबंधक (मा.सं. एवं रा.भा.) ने कार्यक्रम के आयोजन में मार्गदर्शन प्रदान किया और विवेकानंद, समप्र ने संयोजन किया। इस अवसर पर बैंक के कार्यपालकगण, स्टाफ सदस्य एवं परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।
प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ने बैंक के नवोन्मेषी उत्पाद और पहल के बारे में अवगत कराया और ग्राहक सेवा में हिंदी तथा क्षेत्रीय भाषाओं के प्रयोग के महत्व को उजागर किया। बैंक द्वारा सीएसआर के तहत साक्षरता कार्यक्रम ‘यूनियन साक्षर’ की शुरुआत करने का संकल्प किया गया है।
कर्मचारियों को हिन्दी भाषा में काम – काज बढ़ाने हेतु तथा हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित 9 हिन्दी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए. तत्पश्चात् मनोरंजक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध कवि दिनेश बावरा, रोहित शर्मा, डॉ रजनीकांत मिश्र, प्रियेश सिन्हा और राकेश तिवारी द्वारा प्रस्तुति दी गई. इसके साथ ही बैंक के स्टाफ सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जिसमें गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं।

Check Also

120 साल की विरासत के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाएगा इंडियन बैंक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार चेन्नई। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और इंडियन बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *