Breaking News

मां ने किडनी दान कर बचाया जीवन

वेब वार्ता ( न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। मां अपने बच्चों के लिए क्या नहीं करती। राजधानी के किंग जार्ज मेडिकल विष्वविद्यालय में जीवन देने वाली एक मां ने किडनी दान कर दोबारा अपनी लड़की को जिंदगी दी है।
बताते चलें कि तालकटोरा निवासी ममता गौड़ गुर्दे की लंबी बीमारी से पीड़ित थी। रोगी वर्ष 2021 से उपचार करा रही थी। वर्ष 2023 से उसकी डायलिसिस आरंभ हो गई थी। रोगी को समय के साथ अब किडनी की आवश्यकता हुई तो मां पुष्पा देवी अपनी किडनी दान करने के लिए तैयार हो गई। दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। किडनी ट्रांसप्लांट की गाइडलाइन के अनुरूप दोनों शल्य चिकित्सा हेतु सही पाए गए। दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को गुर्दा प्रत्यारोपण कर दिया गया। रोगी और दानकर्ता दोनों ही स्वस्थ हैं।
     यूरोलॉजी विभाग डा विश्वजीत सिंह ने बताया कि ट्रांसप्लांट को बढ़ावा देना वर्तमान केजीएमयू प्रशासन की मुख्य नीति है। इसी के चलते कुलपति केजीएमयू प्रो सोनिया नित्यानंद द्वारा एक ऑपरेशन थिएटर एवं आईसीयू की स्थापना की गई। ट्रांसप्लांट में एसजीपीजीआई के नेफ्रोलॉजिस्ट एवं यूरोलॉजिस्ट से सहायता ली गई। यह ट्रांसप्लांट असाध्य रोग के अंतर्गत निशुल्क किया गया। डा विश्वजीत सिंह ने बताया कि इस आपरेषन में उनके सहयोगी डा विवेक सिंह, डा बीपी सिंह, डा मनोज कुमार, डा मोहम्मद रेहान, डा कृष्णा भंडारी एवं निश्चेतना विभाग के मो परवेज, डा तन्मय तिवारी, डा तन्वी भार्गव तथा डा रतिप्रभा एवं नेफ्रोलॉजी के दुर्गेश पुष्कर, गुलाब झा, डा विशाल पुनिया तथा डा मेधावी गौतम एवं एसजीपीजीआई के सदस्य डॉ उदय प्रताप सिंह, डा संचित रस्तोगी तथा डा नारायण प्रसाद तथा वरिष्ठ ओटी तकनीशियन निशांत, नौशाद एवम वंदना तथा स्टाफ नर्स प्रिया, श्वेता, योगेश एवम पीयूष रहे।

Check Also

पीएनबी ने टाटा ईवी फ्लीट के साथ बढ़ाया हरित कदम, सस्टेनेबल मोबिलिटी को मिला नया बल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES