Breaking News

ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के लिए आईटीआई अलीगंज और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

– 13 व्यवसायों में मिलेगा प्रशिक्षण, मिलेगा स्टाइपेंड, फ्री कैंटीन और बस सुविधा
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रदेश सरकार युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने के लिए ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (क्ैज्) योजना को प्रभावी रूप से लागू कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को लखनऊ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इससे 13 व्यवसायों में मिलेगा प्रशिक्षण, मिलेगा स्टाइपेंड, फ्री कैंटीन और बस सुविधा मिलेगी।
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह समझौता न केवल युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि उन्हें औद्योगिक वातावरण में कार्य का व्यावहारिक अनुभव भी देगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को ₹8500 प्रतिमाह स्टाइपेंड, फ्री कैंटीन और बस सुविधा भी प्रदान की जाएगी। ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के तहत 13 व्यवसायों फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रिक पावर डिस्ट्रिब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वेल्डर, एमएमवी, मैकेनिक डीजल, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, कोपा, पेंटर जनरल और वायरमैन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक वर्षीय पाठ्यक्रम के प्रशिक्षार्थियों को 3 से 6 माह और दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 6 माह से 1 वर्ष तक का औद्योगिक प्रशिक्षण टाटा मोटर्स में दिया जाएगा।
आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने इसे प्रशिक्षार्थियों को इस सहयोग से तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। टाटा मोटर्स की हेड एचआर जसनीत रखरा ने भी इस साझेदारी को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इस मॉडल के माध्यम से कंपनी को कुशल मानव संसाधन प्राप्त होगा और प्रशिक्षुओं को इंडस्ट्री के अनुकूल प्रशिक्षण मिलेगा।

Check Also

सरकारी नौकरी में राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, शासनादेश पर नियुक्ति विभाग ने दी सफाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *