Breaking News

अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ : विपक्ष देश की जनता के साथ धोखा कर रहा – रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहां की विपक्ष अपने देश की जनता के साथ धोखा कर रहा है और उसको गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। देश का विपक्ष अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ को जनता के सामने ऐसे प्रस्तुत कर रहा है जैसे सीधे तौर पर जनता को 27% टैक्स देना पड़ेगा।
श्री अग्रवाल ने कहा कि पहली बात कोई भी देश अपने देश के अंदर कितना टैक्स लगाएगा यह उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और विवेक है इसमें हमारा आपका कोई लेना देना नहीं है यह टैरिफ सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए लगा है। मैं यहां पर यह नहीं कहना चाहता कि विपक्ष अपनी अनपढ़ता के कारण यह नहीं समझ पा रहा कि इसका आम जनमानस से कोई लेना-देना नहीं है, जिस अंबानी और अडानी और देश के बड़े उद्योगपतियों को पानी पी पी के विपक्ष कोसता है सीधा नुकसान उनका ही होने वाला है। जब विश्व मंदी के दौर से गुजर रहा था तब भारत का शेयर मार्केट ऊंचाई के शिखर पर था परंतु अब विश्व में घटित घटनाओं के कारण शेयर मार्केट में गिरावट आई है और विपक्ष निवेशकों को गुमराह करके उनको नुकसान पहुंचने की नीयत से गलत तथ्यों को प्रस्तुत कर रहा है। विपक्ष का सिर्फ एक काम रह गया है देश की जनता को गुमराह करो झूठ बोलो और किसी भी तरीके से सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाना।

Check Also

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को मूडीज़ से “बहुत अच्छी संवहनीयता गुणवत्ता” रेटिंग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को संवहनीय वित्तपोषण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES