Breaking News

Dy.C.M. केशव प्रसाद मौर्य ने नवीन आवासीय गोवंश चिकित्सा केंद्र का किया शिलान्यास

– डिप्टी सीएम ने 01 लाख रूपये की धनराशि की दान
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ के हाजीपुर चैहट्टा में राधारमण गौसेवा समिति के सौजन्य से स्थापित कराए जाने वाले नवीन आवासीय गौवंश चिकित्सा केंद्र का विधिवत शिलान्यास किया। यह केंद्र गोवंशों के संरक्षण, चिकित्सा एवं देखरेख के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
उपमुख्यमंत्री ने गौवंश चिकित्सा केंद्र को स्वेच्छा से 01 लाख रूपये की धनराशि दान देने की घोषणा करते हुए चिकित्सा केंद्र के लिए भूमि दान करने वाले परिवारों का आभार प्रकट किया। श्री मौर्य ने कहा कि सरकार गोवंश संरक्षण एवं पशु चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नवीन केंद्र के निर्माण से क्षेत्रीय पशुपालकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मोबाइल एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जी रही है। इस नवीन केंद्र के निर्माण से पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं सुलभ होंगी और गोवंशों की समुचित देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी। यह केंद्र आवासीय सुविधा से युक्त होगा, जिससे चिकित्सकों और कर्मचारियों को चैबीस घण्टे सेवा देने में सुविधा होगी। गौसेवा आयोग बहुत सारे ऐसे प्रयास कर रहा है कि गौवंश पालन कोई घाटे का सौदा नहीं हैं। रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग होने वाली पैदावार से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, वहीं गाय के गोबर एवं मूत्र से तैयार जैव उर्वरकों के प्रयोग से उत्पन्न पैदावार से शरीर रोगमुक्त रहता है। निरोगी काया के लिए गौमाता का पालन-पोषण, संरक्षण एवं संवर्धन जरूरी है। केंद्र व प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षा के लिए संकल्पित है। गौसरंक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सहभागिता योजना संचालित की गई है, जिसके लिए गाय के भरण-पोषण के लिए प्रतिदिन प्रति गाय 50 रूपये भी गौपालक को दिए जा रहे हैं।

Check Also

मिट्टी के घर से संसद तक का सफर, रवि किशन ने डीडीयू में पहली क्लास में साझा किए संघर्ष के अनुभव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES