Breaking News

पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री, बने सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
वाराणसी। पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव ने सक्रिय राजनीति में कदम रखते हुए सर्वजन सनातन पार्टी (SSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। काशी के भेलूपुर स्थित डॉल्फिन ग्रैंड होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अपनी नई राजनीतिक भूमिका की घोषणा की। लगभग चार दशक तक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य करने के बाद उन्होंने अपने अनुभव को राष्ट्र और समाज के व्यापक हित में लगाने की बात कही।
एम. नागेश्वर राव ने कहा कि “सत्य सनातन, नित्य नूतन” उनकी विचारधारा का मूल ध्येय है। उनके अनुसार सनातन केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, कर्तव्य, न्याय, करुणा और लोककल्याण की जीवन-दृष्टि है। उन्होंने कहा कि भारत को आधुनिकता, विज्ञान, तकनीक और आर्थिक विकास में आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन विकास के साथ अपनी सभ्यता, संस्कृति, इतिहास और ज्ञान परंपराओं से जुड़ाव भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत का निर्माण अपनी जड़ों से कटकर नहीं, बल्कि सभ्यतागत विरासत पर खड़े होकर होना चाहिए। काशी को अपनी राजनीतिक यात्रा का केंद्र बताते हुए उन्होंने इसे भारत की सभ्यतागत निरंतरता का प्रतीक बताया।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सभ्यतागत पुनर्जुड़ाव को भारत के पुनर्निर्माण के चार प्रमुख आधार बताया। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत तीर्थानंद, उपाध्यक्ष रितु राठौड़, महासचिव राजा सक्षम सिंह योगी, प्रवक्ता बबीता शर्मा, उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश तिवारी और संगठन मंत्री नरनारायण सिंह मौजूद रहे।

Check Also

राप्ती-सरयू खतरे के निशान से ऊपर, 46 गांव बाढ़ से घिरे; 69 नावें लगाईं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार गोरखपुर। जिले में राप्ती और सरयू नदियों के उफान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES