Breaking News

यूपी के पांच लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर संयंत्र, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश के पांच लाख घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की तैयारी की है। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। परियोजना के तहत प्रदेश में 750 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता विकसित की जाएगी। इस पर करीब 3750 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
योजना के तहत पांच लाख घरों में से 50 प्रतिशत में एक किलोवाट और शेष 50 प्रतिशत में दो किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली खर्च में राहत मिलने के साथ स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। योजना को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल), विद्युत वितरण कंपनियों और यूपीनेडा के समन्वय से लागू किया जाएगा। प्रदेश सरकार के मुताबिक रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना के मामले में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। अब तक राज्य के 9,62,866 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। नई परियोजना से इस संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। साथ ही प्रदेश की कुल सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता को भी विस्तार मिलेगा।
सरकार ने उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने के लिए समय रहते आवेदन करने की अपील की है। इच्छुक घरेलू उपभोक्ता 31 मार्च 2027 से पहले पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अधिकतम 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली पर निर्भरता और घरेलू खर्च कम करना है।

Check Also

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति का एक और मौका, 21 नवंबर तक करें आवेदन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *