Breaking News

कैसरबाग में नहीं थम रहा गांजे का कारोबार, पति-पत्नी खुलेआम कर रहे पैकिंग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। थाना कैसरबाग क्षेत्र में गांजे का अवैध कारोबार लगातार जारी है। पहले भी इस इलाके से गांजा बिक्री की कई खबरें सामने आ चुकी हैं, मगर पुलिस कार्रवाई के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। अब एक बार फिर नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक ही घर के अंदर पति-पत्नी को गांजा पैक करते हुए देखा जा सकता है।
यह पूरा मामला कैसरबाग के धोबियाना सब्ज़ी मंडी इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सिंह गन हाउस के सामने स्थित गली में रखी एक गुमटी से रिंकी सोनकर और काके सोनकर नाम के दंपती गांजे की पैकिंग और बिक्री का काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गली में गांजा खरीदने वालों की भीड़ रोज़ देखने को मिलती है। पुलिस ने पहले भी कई तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन हर बार कुछ समय बाद नई दुकान खुल जाती है और कारोबार फिर से शुरू हो जाता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कैसरबाग पुलिस इस बार खुलेआम गांजा पैकिंग और बिक्री करने वाले इस दंपती के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। स्थानीय लोग इस अवैध कारोबार पर स्थायी रोक की मांग कर रहे हैं।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES