Breaking News

सोना ₹3200 और चांदी ₹3800 सस्ती, MCX पर कारोबार शुरू होते ही आई तगड़ी गिरावट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 3232 रुपये गिरकर 1,17,789 रुपये पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 3825 रुपये टूटकर 1,39,306 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन ट्रेडिंग की शुरुआत तकनीकी दिक्कतों के चलते देरी से हुई, लेकिन बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुएं धड़ाम से गिर गईं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर भी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना अब 1,19,164 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है, जो सोमवार को 1,21,077 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी सोमवार को 1,45,031 रुपये प्रति किलो पर थी, जो मंगलवार को घटकर 1,43,400 रुपये पर खुली, लेकिन जब आप दुकान पर ज्वेलरी खरीदने के लिए जाते हैं, तो उस पर 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिसके बाद इनकी कीमत बढ़ जाती है.
विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के दिनों में सोने की कीमतों में जारी गिरावट का मुख्य कारण मांग में कमी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी के संकेत हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशकों की रुचि इक्विटी मार्केट की ओर बढ़ने से भी गोल्ड-सिल्वर मार्केट पर दबाव बना है।
ज्वेलर्स का कहना है कि खुदरा बाजार में दाम में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज जोड़ने के बाद कीमतें थोड़ी अधिक रहती हैं। हालांकि, फिलहाल बाजार में यह उम्मीद की जा रही है कि त्योहारी सीजन के बाद मांग में सुधार होने पर सोने-चांदी के भाव दोबारा ऊपर जा सकते हैं।

 

Check Also

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में समावेशी विकास के लिए एआई पर मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में आयोजित “भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES