Breaking News

स्व० कल्याण सिंह का जनता के प्रति उनका समर्पण के भाव से हम सबको मार्गदर्शन मिलता रहेगा – केशव प्रसाद मौर्य

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कल्याण सिंह “बाबूजी” की अस्थियों को गंगा जमुना सरस्वती के संगम तट पर विसर्जन कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए उन्हें अपनी भावभीनी व आत्मिक श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय बाबू जी के विचार उनके जनसेवा के संस्कार व समाज के प्रति उनका समर्पण भाव से निरंतर हम सबको मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
श्री मौर्य ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एक ऊर्जावान जनसेवक थे। उनकी निर्णय क्षमता, उनका कुशल नेतृत्व देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई। वह आदर्शवादी व राष्ट्रवादी राजनीतिज्ञ थे।वह एक अच्छे वक्ता व कुशल प्रशासक थे। वह जीवन पर्यन्त गरीबों, दलितों, शोषितो गरीबों की सेवा लगे रहे।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES