Breaking News

देश की सुरक्षा में लगातार चूक, गृह मंत्री नैतिक रूप से असफल : सुनील सिंह, लोकदल

वेब वार्ता ( न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। हाल के दिनों में देश में लगातार हो रही आतंकी घटनाओं को लेकर लोकदल ने केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद अब दिल्ली में हुआ धमाका यह स्पष्ट करता है कि देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां बरकरार हैं।
सुनील सिंह ने कहा कि दो बड़ी घटनाओं का इतने कम समय में होना केवल संयोग नहीं, बल्कि यह गृह मंत्रालय की लापरवाही और इंटेलिजेंस तंत्र की विफलता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब देश की जनता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है, तब गृह मंत्री चुनावी रणनीतियों और राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त रहे।
लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली और पुलवामा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा चूक होना अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा, “देश के गृह मंत्री का पहला दायित्व राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लेकिन वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने में असफल रहे हैं। जनता को यह महसूस हो रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था की प्राथमिकता अब राजनीति के पीछे छूट गई है।”
सुनील सिंह ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में गृह मंत्री का पद पर बने रहना नैतिक रूप से अनुचित है। उन्होंने मांग की कि गृह मंत्री तत्काल इस्तीफा दें ताकि देश की सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा और जवाबदेह नेतृत्व मिल सके। लोकदल ने केंद्र सरकार से यह भी आग्रह किया कि वह सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करे और इंटेलिजेंस नेटवर्क को सशक्त बनाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES