Breaking News

हरिशंकर तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- कुछ लोगों को हाता नहीं भाता

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ।ED द्वारा बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी का मामला गरमाता जा रहा है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विनय तिवारी के बड़े भाई भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी से मुलाकात की। कुशल तिवारी से मुलाकात के बाद अखिलेश ने बिना किसी का नाम लिए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोगों को हाता नहीं भाता। दरअसल, बैंक के लोन हड़पने के मामले में बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को ईडी ने गिरफ्तार किया है। इसी मामले के लेकर अखिलेश उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे।
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, कुछ लोगों को हाता नहीं भाता। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने भी इस मामले के लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी देवरिया में विनय के परिवार से मिलने पहुंचे थे।

Check Also

राज्यसभा से भी खाली होने की कगार पर बसपा, राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे पर भी उठेंगे सवाल

– 1997 में मिला था बसपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES