Breaking News

डबल मर्डर: पिता ने पत्नी और मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति शहजान खंडकर ने अपनी पत्नी और 3 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया।
घटना बछड़ा सुलतानपुर की मलिन बस्ती की है, जहां आरोपी शहजान खंडकर असम के गुवाहाटी का रहने वाला है और परिवार के साथ वर्षों से अयोध्या में झोपड़ी डालकर कबाड़ बीनने का काम कर रहा था। यह जघन्य वारदात मंगलवार तड़के तब उजागर हुई जब 13 वर्षीय बेटे की चीख-पुकार से बस्ती में अफरा-तफरी मच गई।
बताते चलें कि मंगलवार तड़के उसने अपने 13 वर्षीय बेटे को झोपड़ी से बाहर सुला दिया और फिर अंदर अपनी 35 वर्षीय पत्नी और 3 वर्षीय बेटे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शहजान मौके से फरार हो गया। सुबह जब बड़ा बेटा नींद से जागा और झोपड़ी के अंदर गया तो मां और भाई की खून से लथपथ लाशें देखकर चीख पड़ा। उसकी आवाज सुनकर बस्ती के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार की तलाश शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही शहजान को पकड़ लिया जाएगा। जमीन मालिक पियूष चंद्रा ने बताया कि यह मलिन बस्ती विवादित जमीन पर बनी हुई है, जहां असम के करीब 40 परिवार अवैध रूप से रह रहे हैं, कई बार सीएम पोर्टल और पुलिस प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Check Also

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना के सुखोई-मिराज की गर्जना से गूंजा आसमान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES