Breaking News

सीएम योगी की सुरक्षा में सेंध, संदिग्धों के पहुंचने से हड़कंप

— उच्चस्तरीय जांच के आदेश
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
गढ़मुक्तेश्वर। तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। रविवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते समय कुछ संदिग्ध व्यक्ति मुख्यमंत्री के नजदीक तक पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, ये लोग खुद को पत्रकार बताकर लाइव कवरेज के बहाने सुरक्षा घेरे को पार करने में सफल हो गए। घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन और पुलिस की लापरवाही उजागर की है, बल्कि पूरे राज्य में वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही लखनऊ से उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय और डीजीपी मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा में तैनात अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदिग्ध व्यक्तियों को सीएम के इतने करीब पहुंचने की अनुमति कैसे मिली। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

टीएचआर इकाइयों से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार, 1.15 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंच रहा पोषाहार : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES