Breaking News

रोक-टोक से नाराज पत्नी ने गला घोंटकर पति को मारा, बेटियां भी संदेह के घेरे में

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
रामपुर। जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र के मुंडिया खुर्द गांव में पत्नी ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी पति की लगातार रोक-टोक से नाराज थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसकी दो बेटियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है और जांच जारी है।
मृतक विजेंद्र के भाई जोगिंदर ने पुलिस को बताया कि विजेंद्र की दोनों बेटियां गलत संगत में पड़ गई थीं। जब उसने उन्हें समझाया और डांटा, तो वे और उनकी मां नाराज हो गईं। जोगिंदर के अनुसार, कुछ दिन पहले फोन पर बात को लेकर विजेंद्र ने बेटियों को डांटा था, जिसके बाद पत्नी और बेटियों ने मिलकर उस पर हमला किया। अगले दिन वह अपने घर में मृत पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पूछताछ में पत्नी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दोनों बेटियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच दो दिन पहले भी विवाद हुआ था, जो इस हत्या की वजह बना।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES