Breaking News

छात्र-छात्राओं ने लिया अग्निशमन का प्रशिक्षण

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 21 अप्रैल। चैधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट द्वारा सरोजनीनगर के तपोवननगर स्थित दी मॉडल पब्लिक इंटर-कॉलेज में 150 छात्र-छात्राओं को अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा (एनएफएस) सप्ताह के हिस्से के रूप में, एयरक्राफ्ट रेसक्यु एन्ड फायर फायटींग (एआरएफएफ) कर्मियों ने स्कूल का दौरा किया और छात्रों को विभिन्न प्रकार की आग और इसे बुझाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। इस कार्य के बारे में जानकारी साझां करते हुए, सीसीएसआई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, “राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2024 के हिस्से के रूप में, एआरएफएफ टीम के सदस्यों ने स्कूल के 150 छात्रों के साथ विभिन्न प्रकार की आग, आग बुझाने वाले यंत्रों और उनके उपयोग के बारे में परिचित किया। एआरएफएफ टीम ने छात्रों के साथ ज्वलनशील पदार्थ के कारण लगने वाली आग को कैसे बुझाया जाए। इस पर व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किया। छात्रों को भी आग बुझाने का प्रत्यक्ष अवसर दिया गया।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *